दिल्ली मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते 15 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक मेहरौली-बदरपुर रोड (एमबी रोड) पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सैनिक फार्म गेट नंबर-2 के पास पोर्टल बीम निर्माण के लिए एक कैरिजवे बंद किया गया है, जिससे दोनों दिशाओं का ट्रैफिक बची हुई कैरिजवे से चलेगा। पीक आवर्स में जाम की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।
एमबी रोड पर एक महीने ट्रैफिक डायवर्जन, जाम की आशंका
Source: News18 Hindi