भाजपा ने नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने 50 हजार नए मतदाताओं के पंजीकरण का लक्ष्य रखा। पिछले चुनाव में हार के बाद पार्टी अभी से बूथ स्तर पर जुटी है।
नागपुर स्नातक चुनाव: भाजपा ने तैयारियां तेज कीं
Source: Lokmat Hindi