केंद्र सरकार ने कहा है कि E20 पेट्रोल को अकेले माइलेज घटने का जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ड्राइविंग, रखरखाव, ट्रैफिक, टायर प्रेशर और AC जैसे कारक भी असर डालते हैं। सरकार ने माना कि कुछ वाहनों में माइलेज 3-5% तक घट सकता है। तेल कंपनियों ने पानी मिलावट के दावों को खारिज करते हुए 90,000 पंपों की जांच में कोई मामला नहीं मिलने की बात कही।
E20 पेट्रोल से माइलेज घटने पर सरकार की सफाई
Source: TV9 Bharatvarsh