किसानों के दिल्ली कूच से पहले जींद में पुलिस हाई अलर्ट पर है। खनोरी-दातासिंहवाला बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है, जहां पांच लेयर बैरिकेडिंग और कंटेनर लगाए गए हैं। आज 'किसान बचाओ पैदल यात्रा' शुरू होगी, जिसमें 51 पदयात्री 228 किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे। वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है।
किसानों की पैदल यात्रा से पहले खनोरी-दातासिंहवाला बॉर्डर सील
Source: Punjab Kesari