डीडवाना में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के दौरे से पहले छात्र नेता शुभम रेवाड़ के घर आधी रात पुलिस पहुंची। संभावित विरोध की आशंका में हुई इस कार्रवाई का वीडियो वायरल हो गया। रेवाड़ ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है। वे छात्रसंघ चुनाव बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
राज्यपाल दौरे से पहले छात्र नेता के घर आधी रात पुलिस की दबिश
Source: Patrika Hindi