बेल्जियम के ईस्ट फ़्लैंडर्स में सीवेज पाइप बिछाने के दौरान मज़दूरों को दीवार में सोने का ख़ज़ाना मिला, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख यूरो (98 करोड़ रुपये) है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ख़ज़ाने को सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। कानून के अनुसार, असली मालिक के पास दावा करने के लिए पांच साल का समय है; अन्यथा यह खोजने वालों और ज़मीन के मालिक के बीच बांटा जाएगा।
बेल्जियम में मज़दूरों को मिला 98 करोड़ रुपये का सोने का ख़ज़ाना
Source: BBC Hindi