जयपुर की गांधी वाटिका में 'People for Democracy' द्वारा आयोजित संवाद में करीब 100 युवाओं ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से पेपर लीक, रोजगार, AI और स्कूलों की बदहाली पर सवाल पूछे। जूली ने इन मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था की नाकामी का खामियाजा छात्रों को नहीं भुगतना चाहिए।
जयपुर में Gen-Z ने टीकाराम जूली से पूछे सवाल, विधानसभा में उठाने का भरोसा
Source: Patrika Hindi