विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा रविवार को जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई। करीब 600 कांवड़ियों ने मां नर्मदा के जल से भगवान भोरमदेव का अभिषेक किया। यात्रा के दौरान कठिन रास्तों और बारिश की चुनौतियों का सामना करते हुए श्रद्धालुओं ने आस्था और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
151 किमी कांवड़ यात्रा पूरी, भोरमदेव में जलाभिषेक
Source: Hari Bhoomi