पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी की मौत पर गहरा सदमा जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जीवन के आखिरी दिनों में उन्हें बदनामी, झूठे आरोपों और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह रामपुरहाट में उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का बयान: आखिरी दिनों में झेला तनाव
Source: IBC24 Hindi