सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में अवंती बाई लोधी की जयंती पर बिना नाम लिए आरएलडी और जयंत चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने सहयोगियों को सम्मान दिया, फिर भी वे साथ छोड़ गए। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले आरएलडी ने सपा से अलग होकर एनडीए का दामन थाम लिया था। अखिलेश ने पीडीए के जरिए सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
अखिलेश का जयंत पर तंज: चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़ गए
Source: Aaj Tak