बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज और भाजपा विधायक सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर वंदे मातरम् के अपमान पर देश से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत रोकने की कोशिश को शहीदों का अपमान बताया। कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि सोनिया सिर्फ कुर्सी लाने का इशारा कर रही थीं।
वंदे मातरम् विवाद: बंकिमचंद्र के वंशज ने सोनिया से मांगी माफी
Source: Zee News Hindi