इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप से कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई और 135 घायल हुए। 1,300 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें 250 पूरी तरह नष्ट हो गए। करीब 5,000 लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं, जबकि कई इलाकों में राहत सामग्री नहीं पहुंच पाई है।
इंडोनेशिया में भूकंप से 54 मौतें, राहत कार्य जारी
Source: IBC24 Hindi