मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और संजीवनी क्लिनिकों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 306 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति शुरू की है। इसमें स्त्री रोग, एनेस्थीसिया, बाल रोग और रेडियोलॉजी जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। इससे जिला अस्पतालों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं मजबूत होंगी।
एमपी के सरकारी अस्पतालों में 306 पदों पर नियुक्ति, संजीवनी क्लिनिकों को मिलेंगे डॉक्टर
Source: Nai Dunia