अमेरिका के 30 राज्यों ने मेटा पर बच्चों की प्राइवेसी खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। राज्य 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का हर्जाना और इंस्टाग्राम-फेसबुक में 'लाइक' काउंट व लगातार स्क्रॉल जैसी सुविधाएं खत्म करने की मांग कर रहे हैं। अगर मेटा यह केस हारता है, तो युवाओं का सोशल मीडिया अनुभव हमेशा के लिए बदल सकता है।
मेटा के खिलाफ 30 राज्यों का मुकदमा, इंस्टाग्राम-फेसबुक में बड़े बदलाव की मांग
Source: BBC Hindi