वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट विवेक अवस्थी के अनुसार, बाघिन में न्यूरो-हॉर्मोनल सिस्टम होता है जो खतरे के समय शुरुआती गर्भावस्था को समाप्त कर देता है। नए नर बाघ के कब्जे या तनाव की स्थिति में भ्रूण गर्भाशय में ही अवशोषित हो जाता है। यह कुदरत का अनूठा सर्वाइवल तंत्र है, जो बाघिन को विपरीत परिस्थितियों में अपनी और वंश की रक्षा करने में मदद करता है।
बाघिन का अनोखा सर्वाइवल मैकेनिज्म: गर्भ में ही भ्रूण का अवशोषण
Source: News18 Hindi