मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में TET 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से होगी, जिसके लिए आवेदन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक लिए जाएंगे। लगभग 1.5 लाख सेवारत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
एमपी में TET 2026 का शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर से परीक्षा
Source: Nai Dunia