मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर ऐलान किया कि अगले एक महीने में 500 पदक विजेता खिलाड़ियों को यूपी पुलिस समेत सरकारी विभागों में सीधी नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही, पारंपरिक अखाड़ों के पंजीकरण और आधुनिकीकरण के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाता है।
मेडल लाओ, सरकारी नौकरी पाओ: योगी का बड़ा ऐलान
Source: News18 Hindi