सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए में मनमानी बढ़ोतरी पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में नए नियम अंतिम रूप देकर पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि नियमों का पालन न करने वाली एयरलाइंस के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर उड़ानों पर रोक लगाई जा सकती है।
हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, नए नियम तीन सप्ताह में
Source: Zee News Hindi