अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीदें कम होने से क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार तीसरे सत्र में बढ़ी हैं। ब्रेंट क्रूड 91.30 डॉलर और WTI 85.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। भारत अपनी जरूरत का 85% से अधिक क्रूड आयात करता है, जिससे आयात बिल और घरेलू ईंधन कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
क्रूड ऑयल 91 डॉलर के पार, पेट्रोल-डीजल महंगा होने की आशंका
Source: Patrika Hindi