खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की। इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख और विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर, बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली शामिल हैं। फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमायनायगम को लाइफटाइम कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। इस बार किसी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड नहीं दिया गया है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार घोषित, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड
Source: IBC24 Hindi