बांग्लादेश के जल संसाधन मंत्री शाहिदुद्दीन चौधरी अनी ने कहा कि देश तीस्ता जल बंटवारे को लेकर भारत से मैत्रीपूर्ण संबंध खराब नहीं करना चाहता। उन्होंने नई दिल्ली से दोनों देशों के हितों पर विचार करने का आग्रह किया। ढाका चीन के सहयोग से तीस्ता बहाली परियोजना को आगे बढ़ा रहा है, जिससे उत्तरी जिलों की बाढ़ और सूखे की समस्या का समाधान हो सके।
तीस्ता मुद्दे पर बांग्लादेश नहीं चाहता भारत से संबंध खराब
Source: IBC24 Hindi