मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड मार्ग पर मंगलवार तड़के एक ट्रक ने लोडिंग वाहन में टक्कर मार दी, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे और धान लगाने का काम खत्म कर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया और घायलों के इलाज के निर्देश दिए।
ग्वालियर-भिंड मार्ग पर भीषण हादसा, 8 मजदूरों की मौत
Source: IBC24 Hindi