अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का हवाला देते हुए अमेरिका में सख्त वोटर आईडी नियमों की मांग की है। उन्होंने भारत के 2024 लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 64.6 करोड़ मतदाताओं ने फोटो पहचान पत्र से मतदान किया। ट्रंप ने 'सेव अमेरिका एक्ट' का समर्थन करते हुए संघीय चुनावों में नागरिकता के दस्तावेजी प्रमाण और फोटो आईडी अनिवार्य करने की बात कही।
ट्रंप ने भारत का उदाहरण देकर अमेरिका में सख्त वोटर आईडी की वकालत की
Source: Prabhat Khabar