कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में बुधवार तड़के आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। सभी मृतक बांग्लादेशी नागरिक थे, जो इलाज के लिए शहर आए थे। छह अन्य घायल हैं। आग की सूचना रात करीब 1:45 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जांच जारी है।
कोलकाता होटल में आग, 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत
Source: Patrika Hindi