लद्दाख देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जहां खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण मिलेगा। यह क्षैतिज आरक्षण महिलाओं, एससी-एसटी, ट्रांसजेंडर और दिव्यांगों सहित सभी वर्गों पर लागू होगा। पात्र खिलाड़ियों में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता शामिल हैं, और मेरिट सूची उपलब्धियों के आधार पर तैयार की जाएगी।
लद्दाख में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण
Source: Prabhat Khabar