दिल्ली में गुरुवार को सोना 4,300 रुपए बढ़कर 1,62,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के तीन माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी में 10,000 रुपए की तेजी आई और यह 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। कमजोर डॉलर और घटती ट्रेजरी यील्ड के कारण निवेशकों ने कीमती धातुओं का रुख किया। विदेशी बाजारों में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में यह तेजी देखी गई।
सोना-चांदी में तेजी, दिल्ली में गोल्ड तीन माह के उच्च स्तर पर
Source: TV9 Bharatvarsh