रेलवे बोर्ड ने एसी कोच में आरएसी टिकट वाले यात्रियों को भी बेडरोल देने का निर्णय लिया है। फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड एसी में चादर, कंबल, तकिया और तौलिया मिलेगा, जबकि एसी चेयरकार को छोड़ा गया है। पहले पूरा किराया देने के बावजूद यह सुविधा नहीं मिलती थी। सभी मंडल रेल प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
रेलवे का बड़ा फैसला: आरएसी टिकट पर भी मिलेगा बेडरोल
Source: Lokmat Hindi