ग्वालियर में चार्टर्ड अकाउंटेंट से 21.05 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी पिंकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में 1.20 करोड़ रुपये पहुंचे थे, जो पांच राज्यों से ट्रांसफर हुए थे। आरोपी कंबोडिया से चल रहे फर्जी ट्रेडिंग कॉल सेंटर से जुड़ा था और सात राज्यों में वांटेड है।
ग्वालियर साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार, 7 राज्यों में वांटेड
Source: IBC24 Hindi