राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि परिसर में योजनाबद्ध लगभग 70 निर्माण कार्यों में से करीब 60 पूरे हो चुके हैं और उन्हें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। अब संग्रहालय, ऑडिटोरियम और ट्रस्ट कार्यालय पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य मंदिर का काम 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
राम मंदिर परिसर में 70 में से 60 निर्माण कार्य पूरे
Source: IBC24 Hindi