देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत बढ़कर 52.3 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, जो एक साल पहले की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। बिहार-झारखंड के कई शहरों में यह 65-75 रुपये किलो तक बिक रही है। कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने 10 लाख टन रॉ-शुगर के ड्यूटी-फ्री आयात को मंजूरी दी है। एथेनॉल उत्पादन, कम बारिश और त्योहारी मांग इस तेजी के प्रमुख कारण हैं।
चीनी के दाम 52.3 रुपये किलो, सरकार ने 10 लाख टन आयात की मंजूरी दी
Source: Prabhat Khabar