सऊदी अरब, यूएई समेत छह खाड़ी देशों ने पिछले साढ़े चार महीनों में 20 हजार से अधिक पाकिस्तानियों को निष्कासित कर दिया। पाकिस्तान के नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सऊदी अरब ने अकेले 15,500 लोगों को भेजा। भीख मांगने, ड्रग्स तस्करी और सुरक्षा से खिलवाड़ जैसी हरकतों के बाद यह कार्रवाई हुई है। इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ने की आशंका है।
खाड़ी देशों ने 20 हजार पाकिस्तानियों को किया निष्कासित
Source: Zee News Hindi