प्रयागराज में कुछ दिनों की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामबाग रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को पानी निकालने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी और महाकुंभ परियोजनाओं पर खर्च के बावजूद जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है।
प्रयागराज में बारिश से जलभराव, स्मार्ट सिटी की तैयारियों पर सवाल
Source: DW Hindi