भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड में मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। महिला टीम के बाद पुरुष टीम की यह हार सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए बड़ा झटका है। भारत ने शुरुआती क्वार्टर में अच्छा बचाव किया, लेकिन आखिरी क्वार्टर में बिखर गया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक गोल दागा।
हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड से हारी भारतीय टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका
Source: TV9 Bharatvarsh