जापान में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इबारकी, टोक्यो, साइतामा और चिबा प्रांतों में अफरा-तफरी मच गई। केंद्र दक्षिणी इबारकी में 70 किमी गहराई में था। सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई। हालांकि, कुछ हफ्ते पहले कुमामोटो में आए 7.1 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की यादों ने लोगों को और भयभीत कर दिया।
जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत
Source: News18 Hindi