मुंबई के भूलेश्वर इलाके में शनिवार रात 22 फीट ऊंची 'भूलेश्वरचा राजा' की प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। प्रतिमा को भायखला से पंडाल ले जाया जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल
Source: News18 Hindi