छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में 12 ओपन जेल खोलने जा रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। बेमेतरा के पथर्रा गांव में 200 कैदियों की क्षमता वाली ओपन जेल का काम लगभग पूरा है। पात्र कैदियों को खेती, डेयरी, मछली पालन जैसे कार्यों का प्रशिक्षण देकर पुनर्वास पर जोर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में 12 ओपन जेल खोलने की तैयारी, विजय शर्मा का बयान
Source: IBC24 Hindi