वाराणसी में साइबर क्राइम सेल ने 116.86 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना नीतीश कुमार पाण्डेय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कमीशन का लालच देकर लोगों के नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन में होता था। पुलिस ने 41 बैंक खातों और 143 शिकायतों की जानकारी जुटाई है।
वाराणसी में 116.86 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, चार गिरफ्तार
Source: TV9 Bharatvarsh