भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अगले साल होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। बैठक में जमीनी स्तर पर पहुंच बढ़ाने और युवाओं से जुड़ने के उपायों पर भी विचार किया गया।
भाजपा ने सात राज्यों के चुनावों के लिए रणनीति पर की बैठक
Source: Lokmat Hindi