मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'मिशन रोजगार' के तहत 818 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी, जिसमें यूपी पुलिस में 36 हजार और होमगार्ड में 41-42 हजार पद शामिल हैं। सीएम ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया भ्रष्ट थी और अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को नियुक्ति दी गई है।
योगी ने 818 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, सपा पर हमला
Source: IBC24 Hindi