होम लोन लेते समय बैंक की मंजूरी ही पर्याप्त नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुल ईएमआई मासिक आय के करीब 40 प्रतिशत तक रखना सामान्य बेंचमार्क हो सकता है। यानी 1 लाख रुपये की आय पर करीब 40,000 रुपये की ईएमआई उचित मानी जा सकती है। लेकिन किराया, बच्चों की फीस, बीमा और निवेश जैसे खर्चों को देखते हुए यह सीमा बदल सकती है। इमरजेंसी फंड और भविष्य की आय पर भरोसा करना भी जरूरी है।
होम लोन ईएमआई: आय का 40% तक रखें बेंचमार्क
Source: Patrika Hindi