दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस देने के लिए वे वकील निलेश ओझा के साथ मातोश्री पहुंचे, लेकिन अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। आदित्य ठाकरे के वकील ने बाहर ही नोटिस स्वीकार कर रसीद दी। यह नोटिस आदित्य के 16 सितंबर के बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दिशा से कभी मिलने से इनकार किया था।
सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा
Source: Patrika Hindi