कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में आरोप लगाया कि देश के सिस्टम पर छह लोगों का कब्ज़ा है। उन्होंने पेपर लीक, बेरोज़गारी, निजीकरण और शिक्षा बजट में कटौती के मुद्दे उठाए। राहुल ने दावा किया कि पिछले दस साल में शिक्षा पर 7.7 लाख करोड़ रुपये की कटौती हुई और एक लाख सरकारी स्कूल बंद हुए।
राहुल गांधी का आरोप: सिस्टम पर छह लोगों का कब्ज़ा
Source: BBC Hindi