बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर तीखा गुस्सा जताया। उन्होंने उम्र, वजन और लुक्स को लेकर होने वाली टिप्पणियों की आलोचना की और खुद को 'बूढ़ा' व 'मोटा' कहे जाने का जिक्र करते हुए कैमरे के सामने कोट-टोपी उतार दी। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, पर कई यूजर्स इसे कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग से जोड़कर देख रहे हैं।
सलमान खान ने बिग बॉस 20 में ट्रोलर्स को लगाई क्लास
Source: Patrika Hindi