पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम को शनिवार को बहरामपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो गुटों में हुई झड़प के मामले में हुई है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान को लगभग दो दशक पुराने भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं।
रेजीनगर उपचुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम गिरफ्तार
Source: Dainik Bhaskar