भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने खुलासा किया है कि 2013 में मोहाली वनडे में जेम्स फॉकनर के एक ओवर में 30 रन पड़ने के बाद वह मानसिक रूप से टूट गए थे। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिनों तक वह परेशान रहे और पत्नी प्रतिमा सिंह को फोन करके रोते थे। प्रतिमा ने उन्हें संभाला और क्रिकेट को गंभीरता से लेने की सलाह दी, जिसके बाद इशांत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई।
इशांत शर्मा ने बताया, फॉकनर के ओवर में 30 रन पड़ने के बाद हुए थे डिप्रेशन में
Source: Prabhat Khabar