भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के लगभग 18 राज्यों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा असर की आशंका है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव का खतरा है। विभाग ने प्रशासन और जनता को सतर्क रहने तथा गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।
18 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट
Source: Hari Bhoomi