छत्तीसगढ़ सरकार ने विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) के तहत अनुमेय कार्यों की संख्या 318 से बढ़ाकर 375 कर दी है। वर्ष 2026-27 के बजट में मिशन के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि केंद्र ने 3,354.85 करोड़ रुपये का अंतरिम आवंटन दिया है। अकुशल श्रमिकों की मजदूरी दर 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन की गई है। इससे ग्रामीण रोजगार, आजीविका और अधोसंरचना को बल मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में वीबी-जीरामजी मिशन का विस्तार, 4000 करोड़ का बजट
Source: Nai Dunia