समाजवादी पार्टी ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में सपा के वोट 27 हजार बढ़ाए जाएंगे और भाजपा के वोट उतने ही घटाए जाएंगे। सरकार बनने पर महिलाओं को दो लाख रुपये और 40 हजार समाजवादी पेंशन देने का वादा किया गया। उन्होंने फर्जी मुकदमों की समीक्षा और आरक्षण से छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए।
अखिलेश का 2027 प्लान: हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य
Source: Republic Bharat