यूक्रेन ने रविवार को रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन दागे, जिनमें सैकड़ों मॉस्को की ओर भेजे गए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने इसे राजधानी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया। हमले में मॉस्को ऑयल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा, जबकि मॉस्को क्षेत्र में दो लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए। यह हमला रूस के संसदीय चुनाव के आखिरी दिन हुआ।
मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 2 की मौत
Source: Hari Bhoomi