हरारे में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की। जोश इंग्लिस ने 103 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि नेथन एलिस ने 36 रन बनाए और तीन विकेट लिए। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने नाबाद 81 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, सीरीज 3-0
Source: ABP Hindi